Mulayam Singh Yadav

आज, 10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से देशभर में शोक का माहौल पसर गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर देश के कई नेता नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इधर, बिहार सरकार (Bihar Government) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। वहीं लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने भी उनके निधन पर बड़ी बात कहते हुए गहरा शोक प्रकट किया।

लालू यादव ने अपने बयान में कहा कि “हमारे उनके संबंध पारिवारिक हैं। साथ ही कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उनके अंतिम संस्कार (Mulayam Singh Last Rites) में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने ने समाजवादी पार्टी के लिए मुलायम सिंह को वट वृक्ष बताया। लालू ने कहा, “मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। हमारे और उनके संबंध पारिवारिक हैं। उपमुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में जाएंगे। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

बता दें कि लालू और मुलायम यादव काफी अच्छे मित्र थे। और अपने खास मित्र को खोने के बाद लालू यादव काफी निराश हैं। सोमवार को दिल्ली में चल रही आरजेडी की बैठक के दौरान सभी नेताओं के बीच मायूसी देखी गई। बैठक की शुरुआत में ही मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण और एक मिनट के मौन से हुई। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक प्रकट किया है। तेजस्वी यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। वह काफी दिनों से गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर थे। और आज सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद से ही पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, बिहार के राजनेताओं समेत देश भर के दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Join Telegram

Join Whatsapp