बिहार में पिछले दिनों चले हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे का तब समापन हुआ जब नीतीश कुमार ने बिहार का मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद सारे राजनीतिक समीकरण साफ होने लगे कि बिहार में NDA की सरकार गिर चुकी है और बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार आ रही है। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने अपने पद की शपथ ली। और इसके बाद कई चर्चाएं तेज हो गयी कि विधानसभा अध्यक्ष कौन बनेगा और साथ ही राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर बदलेंगे या नहीं ?
बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद भी राज्यसभा डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन अब यह बात साफ हो चुकी है कि राज्यसभा डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना नहीं पड़ेगा। और इस बात की जानकारी खुद जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कही है। उनका कहना है कि, ‘हरिवंश सिंह को अपने पद से इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन से जेडीयू का अलग होना राजनीतिक फैसला है, जबकि वह एक सदन में डिप्टी स्पीकर हैं, जिससे इसका कोई लेना-देना नहीं है।’
ललन सिंह ने कहा कि हरिवंश सिंह ने खुद ही नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने के फैसले की सराहना की है। ललन सिंह ने Economic Times से बात करते हुए कहा है कि, ‘राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन का पद सदन से जुड़ा मामला है। इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है।’ ललन सिंह ने यह भी कहा है कि ‘हरिवंश नारायण सिंह ने बताया कि मैं नीतीश कुमार जी की वजह से ही सार्वजनिक जीवन में हूं। महागठबंधन के साथ जाने का जो फैसला उन्होंने लिया है, मैं उसके साथ हूं।’
ललन सिंह ने कहा कि राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ था और कई गैर-एनडीए दलों ने भी हरिवंश के लिए वोट किया था। हालांकि खुद हरिवंश सिंह ने अब तक इस मसले पर सामने आकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
बता दें कि जेडीयू के NDA से अलग होने के कारण राज्यसभा में NDA की ताकत भी कम हो गई है। फिलहाल सदन में 237 सदस्य हैं और जेडीयू के अलग होने के बाद एनडीए का आंकड़ा 109 पर आ गया है। साफ है कि एनडीए के लिए अब किसी भी बिल को पास कराना थोड़ा और चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि वाईएसआर कांग्रेस, एआईएडीएमके, बीजेडी जैसे दलों ने कई मौकों पर एनडीए को समर्थन दिया है।










































