Ekta-Kapoor-and-Shobha-Kapoor

टीवी सीरियल की दुनिया में अपनी उपलब्धि स्थापित कर चुकी एकता कपूर अब फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं। लेकिन इतनी उपलब्धियों के साथ ही साथ वो सुर्खियोंमें भी बानी रहती हैं। और एक बार फिर से एकता कपूर और साथ ही शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। क्योंकि दोनों के खिलाफ बिहार की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अपनी वेब सीरीज को लेकर एकता अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। और एक बार फिर से एकता और शोभा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कोर्ट द्वारा यह गिरफ्तारी वारंट बेब सीरीज ट्रिपल एक्स (XXX) को लेकर जारी किया गया हैं। जिसमें देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगो के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था।

जिसके बाद बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज हुए इस केस में अब इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इस बेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एक मुकदमा पिछले साल यानी 2021 में ही दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं। बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वेब सीरीज कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था। जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया था।

उन्होंने ने बताया, जो भारतीय सैनिक देश की रक्षा करते हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित रहते हैं, जब वो ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहना कर शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। इसे वेब सीरीज पर प्रसारित किया गया, प्रचारित किया गया था। अधिवक्ता पाठक ने बताया कि इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। देश की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दोनों के खिलाफ बिहार की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं। कोर्ट द्वारा यह गिरफ्तारी वारंट बेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर जारी किया गया हैं। जिसमें देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगो के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था। बिहार के बेगूसराय में दर्ज हुए इस केस में अब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

इस बेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एक मुकदमा पिछले साल यानी 2021 में ही दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं। बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वेब सीरीज कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था। जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया था।

अधिवक्ता पाठक ने बताया कि इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।

Join Telegram

Join Whatsapp