उद्योगपति बिल गेट्स ने समाजसेवी सुधा वर्गीज के काम की सराहना की है। अपने ट्विटर एकाउंट पर सुधा वर्गीज पर फिल्माये गये एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि किसी की मानसिकता को बदलना आसान नहीं होता। लेकिन सुधा वर्गीज ने जिस प्रकार किशोरियों में आत्मविश्वास जगाया है। यह सच में काबिलेतारीफ है।
जाने माने उद्योगपति बिल गेट्स ने अपने ट्विटर हैंडल से सुधा वर्गीज की तारीफ की है और उन्हें ‘हीरोज इन द फिल्ड’ कहा है। बिल गेट्स ने इस पर पूरा वीडियो जारी किया है जिसमें सुधा वर्गीज के मुसहर लड़कियों के लिए किए जा रहे काम-काज को दिखाया गया है। सुधा वर्गीज को अपने इस काम के लिए पद्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
जानकारी के अनुसार सुधा वर्गीज कहती हैं कि मैं बिल गिट्स को पत्र लिखूंगी। सिर्फ मेरी तारीफ करने से कुछ नहीं होगा। हम बिल गेट्स से बोलेंगे कि हमारे बच्चों का माल न्यूट्रिशन काफी ज्यादा है। मुसहरों के पास जमीन नहीं है। यूथ के पास कोई काम नहीं है। किशोरी लड़कियों को आगे ले जाने के लिए आर्थिक मदद करें बिल गेट्स।