BPSSC Bihar Police SI Result 2021: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने गुरुवार को बिहार पुलिस में दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी अपना परिणाम www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा से बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाओं के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के कुल 2446 पदों पर बहाली होगी। भर्ती की प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू हुई थी।
एसआई के लिए 2062 का चयन
मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम रूप से 2062 का चयन किया गया। इनमें सामान्य वर्ग के 812 (
524 पुरुष एवं 288 महिला) अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के 136 पुरुष एवं 62 महिला, बीसी श्रेणी में 154 पुरुष एवं 82 महिला तथा ईबीसी में 233 पुरुष एवं 129 महिला का चयन अंतिम रूप से किया गया। वहीं एससी में 206 पुरुष एवं 124 महिला, एसटी में 14 पुरुष एवं सात महिलाएं चयनित की गईं। कुल मिलाकर 1307 पुरुष एवं 755 महिला अभ्यर्थियों का चयन दारोगा पद के लिए किया गया है।
एसआई के लिए 2062 का चयन
मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम रूप से 2062 का चयन किया गया। इनमें सामान्य वर्ग के 812 (
524 पुरुष एवं 288 महिला) अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के 136 पुरुष एवं 62 महिला, बीसी श्रेणी में 154 पुरुष एवं 82 महिला तथा ईबीसी में 233 पुरुष एवं 129 महिला का चयन अंतिम रूप से किया गया। वहीं एससी में 206 पुरुष एवं 124 महिला, एसटी में 14 पुरुष एवं सात महिलाएं चयनित की गईं। कुल मिलाकर 1307 पुरुष एवं 755 महिला अभ्यर्थियों का चयन दारोगा पद के लिए किया गया है

सार्जेंट पद पर 215 का हुआ चयन
सार्जेंट के पद पर 137 पुरुष एवं 78 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें सामान्य कोटि के 52 पुरुष एवं 26 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस में 15 पुरुष व पांच महिला, बीसी में 17 पुरुष एवं नौ महिला, ईबीसी में 26 पुरुष एवं 14 महिला, एससी में 25 पुरुष एवं 13 महिला तथा एसटी कैटेगरी में एक पुरुष एवं दो महिलाओं को सार्जेंट पद के लिए चुना गया है।













































