Bihar School Examination Board ने कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक और कक्षा 12वीं यानी इंटर की परीक्षों की तारीख जारी कर दी है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी तारीखों के अनुसार मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होगी। वहीं इंटर (12वीं) की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होते हुए 14 फरवरी तक चलेगी।
आपको बता दें कि पिछले साल भी इन्हीं तारीखों से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। बता दें कि बिहार बोर्ड के 12वीं का प्रैक्टिकल एग्जाम 10 से 20 जनवरी तक होगा। वहीं 10वीं के विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 जनवरी के बीच होगा। आपको बता दें कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
10th 2022 Exam Date Sheet : Direct Link
12th 2022 Exam Date Sheet : Direct Link












































