nitish kumar wishes modi birthday
nitish kumar wishes modi birthday

कोरोना के खिलाफ चल रहे जंग में एक बार फिर बिहार सरकार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चला रही है टीकाकरण महाअभियान। इसके लिए आज के दिन को खास तौर से चुना गया है। चूँकि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। और इसे मद्देनज़र रखते हुए, सोमवार को ही हुए जनता दरबार के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस बात की सुचना दे दी थी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बिहार ने अपने 6 महीने में 6 लाख वासियों को टिका लगवा देने का लक्ष्य पूरा हुआ था। वहीं इस सोमवार को जनता के दरबार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते वक़्त मुख्यमंत्री ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बिहार में कोरोना टीका महाअभियान चलेगा। उस दिन खास तौर से बड़ी संख्या में लोगो को वैक्सीन लगाया जाएगा जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘गांवों में भी कोरोना टीकाकरण तेजी से चल रहा है’।

गौरतलब है कि जिले में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए पहले महा अभियान का संचालन राष्ट्रीय योग दिवस यानि की 21 जून के दिन पर किया गया था। अब 17 सितंबर को सभी जिले-गांवो में भी कोरोना टीकाकरण को गति देने के लिए एक बार फिर टीकाकरण का विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। प्रस्तावित महा टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य कोरोना टीका के दूसरे डोज से वंचित लाभुकों का है। जानकारी के अनुसार टीकाकरण अभियान सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक होगा इसे बढ़ा कर मध्य रात्रि तक किया जा सकता है । एक केंद्र पर कम से कम 300 टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए एक-एक प्रखंडों में 990 सत्रों का आयोजन किया जाएगा।