nitish-kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लायें, ताकि यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो। लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एलिवेटेड वर्क को आज दिखाया गया है। इसके भूमिगत कार्य भी जल्द शुरू करें। जब कार्य की शुरुआत होगी तो हम आकर इसका निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से पहाड़ी तक पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य को देखा और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। पटना मेट्रो के विभिन्न एलाइनमेंट की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर एवं मेट्रो रेल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी पर रेखाचित्र के माध्यम से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। पटना मेट्रो रेल एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 एवं कॉरिडोर 2 के संबंध में भी जानकारी दी।

Join Telegram

Whatsapp

Loading