bodhgaya

पर्यटन विकास को नया आयाम देने को लेकर भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में 145 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधा युक्त अंतरराष्ट्रीय महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। इसमें दो अलग-अलग आडिटोरियम है। जिसमें दो हजार लोगों के लिए बैठने की क्षमता है। यहां का आडियो, वीडियो, लाइटिंग हर किसी का मन मोह लेती है। प्रेक्षागृह, ग्रीनरूम, मीटिंग हाल, डायनिंग हाल सबकुछ व्यवस्थित तरीके से बनाया गया है।

गया एयरपोर्ट से इस सांस्कृतिक केंद्र की दूरी लगभग दस किलोमीटर है। इसके अंदर एक अन्य आडिटोरियम में पांच सौ लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा यहां तीन बड़े बहुउद्देशीय हाल है। चार बड़े हाल अलग से बनाए गए हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के कांफ्रेंस आयोजित किए जा सकते हैं।

इसके अंदर तक पहुंच के लिए तीन दरवाजा है। इसके अलावा इमरजेंसी दरवाजे भी बनाए गए हैं। विभागीय अधिकारी के अनुसार इस महाबोधि कन्वेंशन केंद्र के निर्माण पर 145 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह कन्वेंशन केंद्र विदेश से आने वाले डेलिगेट्स के लिए काफी सुविधाजनक होगी। इस बहुद्देशीय केंद्र के निर्माण के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है। जो बोधगया में पर्यटन विकास को समृद्ध होते हुए देखना चाहते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp