आज बिहार में भाजपा के विधान परिषद सदस्य (MLC) संजय पासवान की बेटी प्रो. अदिति नारायणी की शादी है। इस शादी की सबसे खास बात ये है की आज बिहार में पहली बार महिला पुरोहित शादी कराने वाली हैं। JNU की रिसर्च स्टूडेंट रहीं प्रो. अदिति नारायणी की शादी के लिए दो महिला पुरोहित को पटना बुलाया गया है।
अदिति महिला सशक्तीकरण के विषयों पर काम करती रही हैं। यही वजह है कि अपनी शादी के जरिए भी उन्होंने सामाजिक जागृति लाने की कोशिश की है।आमतौर पर बिहार और यूपी जैसे हिन्दी भाषी राज्यों में शादियां रात में संपन्न होती है। लेकिन इस शादी की खास बात ये भी है कि ये पूरी शादी दिन में होगी।
महिला पुरोहित
महाराष्ट्र के थाणे जिला की गौरी खुंटे और वृंदा दांडेकर, महिला पुरोहित वेद पढ़ने में माहिर हैं। जानकारी के अनुसार दोनों शुरुआत में घर ही पूजा-पाठ कराती थीं और फिर साल 2000 से घर के बाहर धार्मिक अनुष्ठान कराना शुरू कर दिया। बाहर पूजा कराने लगी तो धमकी भरे फोन आने लगे, लेकिन गौरी रुकी नहीं। गौरी को इस काम में उनकी मदद की उनके परिवार ने की।
वैदिक रीति से शादी करना चाहती थी शादी
अदिति वैदिक रीति से शादी कराने वाली महिला पुरोहित चाहिए थीं। अदिति कहती हैं कि- “पहले मैंने प. बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी की महिला पुरोहितों से संपर्क किया। लेकिन, पता चला वो वैदिक रीति रिवाज से शादी नहीं करातीं तो फिर मैंने महाराष्ट्र की गौरी खुंटे से संपर्क किया और वह यहां आने के लिए मान गईं।”