जब अपने ही लोग अपनों पर आरोप लगाने लगे तो फिर दूसरे को मेहनत करने की जरुरत क्या है। कुछ ऐसा ही आजकल JDU के खेमे में देखने को मिल रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishor prasad) को पहले भ्रष्टाचारी और बाद में आई लव यू बोलने वाले गोपाल मंडल (Gopal mandal) इन दिनों अपनी पार्टी के सांसद अजय मंजल (Ajay mandal) के पीछे पड़े हुए हैं। इन दिनों सोशल मिडिया पर गोपाल मंडल का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अजय मंडल को शराब बेचने वाला को साथ साथ अफीम की खेती करने का आरोप लगाया है।
वीडियो जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सह गोपाल मंडल की पत्नी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि चौकस भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में गोपाल मंडल इस्माईलपुर प्रखण्ड के चंडिका स्थान में अपनी पत्नी सह जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो ट्रैक्टर पर दारू बेचता हो, अफ़ीम की खेती करता हो, वह हमारा सांसद हैं। यहां के जनता जनार्दन ने सांसद को वोट देकर जिताया लेकिन वे कभी जनता के दुखदर्द को देखने तक नहीं आये। कोरोना, बाढ़ और कटाव में नदारद रहे। सिर्फ मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके साथ रहते हैं। इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी। सांसद की हार निश्चित है।
गोपाल मंडल के बयान पर जब जेडीयू सांसद अजय मंडल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जौ जैसा रहता है उसे दुनिया वैसी ही नजर आती है।









































