दुर्गा पूजा ख़त्म होते ही लोगों में दीवाली और महापर्व छठ पूजा को लेकर उत्साह बढ़ जाता है। लोग भले दुर्गापूजा में अपने घर आये या न आये लेकि छठ पूजा में वह अपने घर और गाँव जरूर लौटते हैं। इसी को देखते हुए आज बिहार के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्ष बैठक की है। दुर्गा पूजा की भीड़ को देखते हुए राज्य में कोरोना टीकों में और तेजी लानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों को लेकर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की update status की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना जांच और वैक्सीनेशन के साथ ही ब्लैक फंगस, T B सहित अन्य बीमारियों के संबंध में जानकारी दी।
विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि छठ महापर्व के पहले कोरोना वैक्सीनेशन अभियान और तेज किया जायेगा और कोरोना के जांच की संख्या को भी और बढ़ाया जायेगा। इसी कर्म में 18, 19 और 20 अक्टूबर को कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अभियान के दौरान लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। WHO के सर्वे की जानकारी के मुताबिक मोतिहारी जिले में 96 प्रतिशत लोग वैक्सीनेट हो चुके हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए लोगों का टीकाकरण तेजी से कराया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में अपने राज्य को लौटेंगे। आ रहे लोगों का कोरोना जांच कराया जाये और साथ ही टीकाकरण भी किया जाये। अन्य राज्यों में बिहार के रह रहे लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन तक यह जानकारी साझा की जाये कि अगर उन्होंने अपना टीकाकरण और RTPCR जॉच करा लिया हो तो उसका प्रमाण पत्र अपने साथ रखे।
बता दें कि बैठक में मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।