बिहार के कटिहार में पत्नी-पत्नी के बीच विवाद कुछ ऐसा रहा कि पूरा मसला जानकर आप भी अपना सर पकड़ लेंगे। अगर आप ज्यादा संजिदा इंसान हैं तब तो फिर आपका सर भी चकरा सकता है। दरअसल घटना कटिहार के मनसाही इलाके की बताई जा रही है, जहां अर्जुन यादव की शादी दो साल पहले चौहान टोला की युवती काजल के साथ हुई थी। काजल और अर्जुन में काफी गहरा प्यार था। एक साल बाद दोनों के बच्चे भी हुए।
इसके बाद पति अर्जुन को लगा कि अब घर चलाने के लिए उसका पंजाब जाना जरूरी है। यह बात उसने अपनी पत्नी को बताई। उसके बाद वो कमाने के लिए पंजाब चला गया। इसी दौरान पत्नी काजल अपने पड़ोस की बस्ती ड्राइवर टोला के रहने वाले कन्हैया कुमार को दिल दे बैठी। पत्नी काजल ने अर्जुन का इंतजार भी नहीं किया और कन्हैया से शादी कर उसके साथ रहने लगी।
अर्जुन के परिजन को जब ये बात पता लगी, तो फिर उन्होनें पंजाब में अर्जुन को यह खबर दी। खबर सुनते ही अर्जुन हक्का बक्का रह गया। सबकुछ छोड़ छाड़ कर वो तुरंत कटिहार आया और अपनी पत्नी काजल के पास पहुंचा। काजल ने अर्जुन से बातचीत करने से इनकार कर दिया। पत्नी के इस व्यवहार से परेशान अर्जुन ने उसके दूसरे पति कन्हैया से बात करने की कोशिश की उसने अर्जुन पर हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। अर्जुन का अब सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दूसरी ओर मनसाही इलाके में चर्चा है कि कन्हैया दबंग है और उसने जबरन अर्जुन की पत्नी को अपने पास रख लिया है। अर्जुन ने स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी वफादार है और कन्हैया ने पैसे ऐंठने के लिए उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा है। अब इस मामले की असलियत क्या है और इसका आखिरी परिणाम क्या होता है, ये तो देखने वाली बात होगी।











































