iit jee score card
iit jee score card

जेईई मेन के स्कोर पर ही बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन होगा। बिहार के 38 कॉलेजों में करीब दस हजार सीटें हैं। इन कॉलेजों में नामांकन अक्टूबर से नवम्बर में होगा। कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया काउंसिलिंग के माध्यम से होगी। इसका नामांकन बीसीईसीई के माध्यम से होता है। इस बार राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों को बेहतर किया जा रहा है। वैसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन्हें एनआईटी में अच्छे कॉलेज नहीं मिलते हैं, बिहार के कॉलेजों में नामांकन लेते हैं। बिहार के कॉलेजों में नामांकन के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ा है। खासकर सीएस, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल और सिविल कोर्स में छात्र नामांकन लेना पसन्द कर रहे हैं। इन कोर्सों में

जॉब की संभावनाएं भी अधिक है।

परीक्षा का मॉडल उत्तर भी जल्द

जेईई मेन की तीसरे चरण का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। तीसरे चरण की परीक्षा का मॉडल उत्तर भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। इसके आपत्ति का मौका छात्रों को एक से दो दिन के लिए दिया जाएगा।
चौथे चरण की परीक्षा अगस्त में
चौथे चरण की परीक्षा अगस्त में होगी। इसकी भी तिथि जारी कर दी गई है। इसका एडमिड कार्ड 10 अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा। इसी के तहत जेईई (मेन)-2021 परीक्षा का चौथा सत्र अब 26 अगस्त, 27 अगस्त, 31 अगस्त और एक व दो सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई (मेन)-2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। अंतिम चरण में छात्रों को ज्यादा मेहनत करेंगे। जिनका बेहतर स्कोर नहीं हुआ है। उनके लिए अंतिम मौका है। चार चरणों की परीक्षा में जो सबसे बेहतर स्कोर होगा। वहीं मान्य होगा। इसी के आधार पर छात्रों का चयन जेईई एडवांस के लिए किया जाएगा।