देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो बेघर हैं और फुटपाथ पर अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन इस बेरहम ठंड में वे लोग बिना स्वेटर और कम्बल के फुटपाथ पर सोने को मजबूर है। लेकिन इन लोगों के लिए मसीहा बन कर इन्हें इस ठण्ड से निजात दिलाने के लिए कई NGO काम करते हैं। और इन्हें कम्बल और स्वेटर बाटते हैं। इसी कर्म में एक NGO काम भी कर रहा है जिसका नाम है PAGC Foundation (Protect and Awaken Girls Consortium)।
PAGC फाउंडेशन, भारतीय कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी कंपनी (NGO) है जो समाज के सभी वगों के उत्थान के लिए काम करती है। इस NGO के संस्थापक, विनीत मिश्रा, ने एक अभियान चलाया है। जिसका नाम है, “सखा- हर आपदा में आपका साथी।” इस अभियान के तहत इस NGO से जुड़े लोग बेघर और फुटपाथ पर सो रहे लोगों के बिच कंबल बात रहे हैं। आपको बता दें की इस साल के शुरुआत में ही इस फाउंडेशन के द्वारा “सखा” का 8वां संस्करण किया। जिसके तहत देश के 11 शहरों में जरूरतमंद और बेघर लोगों को कंबल दान करने के लिए लोगों से सार्वजनिक दान जुटाया गया।
और फिर 3 जनवरी को देश के 11 शहरों में जरूरतमंदों और बेघर लोगों को कंबल बाटा गया। बता दें कि ‘सखा’ अभियान पहली बार 2019 में शुरू हुआ था और तब से, वे लोगों की मदद कर रहे हैं और अब इसका 8वां संस्करण हुआ है। यह कंबल दान अभियान पटना, मुंगेर, कोलकाता, पुणे, भोपाल, जबलपुर,
र्दल्ली, नोएडा, लखनऊ, र्तनसुर्कया और बारपेटा आयोजित किया गया।