बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार हैं। यह कथन कितना सही है यह तो आम जनता ही बता सकती है लेकिन बिहार में भैया रोजगार का बहार तो है। क्योंकि बिहार में अब औद्योगिक क्रांति हो रही है। क्योंकि बिहार में कहीं इथेनॉल के बड़े प्लांट लग रहे हैं तो कहीं बुनकरों के लिए सरकार काम कर रही है। जिससे बिहार में रोजगार के सुनहरे अवसर निकल कर सामने आ रहे हैं। अब इसी कर्म में बिहार में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगने जा रहा है। जहां इस फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लगने से बिहार में रोजगार के बहार विकसित होंगे। तो चलिये जानते हैं कि बिहार के किन जिलों में ये फूड प्रोसेसिंग यूनिटस लगने वाले हैं और कितने की लागत से इन यूनिट्स का निर्माण होगा जिससे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
बिहार में आने वाले दिनों में जल्द ही कई रोजगार के अवसर आने वाले हैं। और यह अवसर बिहार के हाजीपुर, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी। जहां हाजीपुर, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार में केला की नई फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी। तो वहीं मुजफ्फरपुर में लीची और समस्तीपुर और दरभंगा में मखाने की फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने वाली है। जिसके लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। साथ ही इसके लिए राशि का भी प्रवधान बना लिया गया है। जिसके तहत फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के Entrepreneurs यानी उद्यमियों को इस उद्योग में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए प्रस्तावित स्कीमों पर तकरीबन 1425 करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा राजधानी पटना के ललित भवन के ग्राउंड एवं फर्स्ट फ्लोर को किराये पर लिया गया है। राज्य के अंदर फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योगों के लिए लगातार निवेशक अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। माना जा रहा है कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट बिहार में जल्द ही बड़ा आकार ले सकती है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में सरकार इस संबंध में कई योजनाएं बना रही है।
मंत्रालय ने जहां अगले साल फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नई यूनिट की स्थापना करने के लिए सभी काम जल्द ही पूरा करने की तैयारी है, वहीं पहले से खगड़िया के मानसी और बछवाड़ा में स्थापित फूड प्रोसेसिंग यूनिट तथा मुजफ्फरपुर में लीची की प्रोसेसिंग यूनिट को जून में चालू करने का निर्णय लिया गया है। बिहार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री Pashupati Paras ने बताया कि पहले के सभी पुराने फूड प्रोसेसिंग यूनिट को तय समय में चालू करने का निर्देश अफसरों को दे दिया गया है।
इन यूनिट्स के शुरू होने से राज्य के मक्का, मखाना और फल-सब्जियों की पैदावार करने वाले किसानों को उपज के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जागेगी। वहीं मखाना, मक्का और फल-सब्जियों के लिए कोल्ड चेन और मिनी फूड पार्क जैसी चीज़ें प्रदेश को नई पहचान दिलायेगी। सरकार द्वारा प्रस्तावित योजनाओं के मुताबिक केला, लीची, मक्का, मखाना और सब्जियों को processed कर नए उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे। मिनी फूड पार्क और कोल्ड चेन और फल-सब्जियों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट से राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने का प्लान है।














































