इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट पटना ने 2 दिवसीय रिसर्च सबमिट का आयोजन किया है। इस रिसर्च सबमिट का नाम ” 4th नेशनल मैनेजमेंट सबमिट रिसर्च कॉन्फ्रेंस ” है। पिछले 4 साल से लगातार इस रिसर्च सबमिट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार इसका विषय “मानजमेंट डेवलपमेंट पर्सपेक्टिव इन द न्यू नार्मल “है। यह 18-19 दिसंबर 2020 को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के अतिथी श्री संजय कुमार सिंह (आईएएस , मैनेजिंग डायरेक्टर एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ltd , बिहार) रहे । उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बुक ऑफ़ अबराक्ट का आलोकन भी किया।
नेशनल मैनेजमेंट सबमिट रिसर्च कॉन्फ्रेंस, आईएसएम पटना की एक पहल है जिसमें रिसर्च पेपर और स्कॉलर्स को मौका दिया जाता है। बिहार के विकास के लिए यह एक अच्छा कदम है साथ ही शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी एक अच्छी पहल है।
आजकल कोरोना के दौर में लोगों की आदत बदल गई है सबकुछ डिजिटल हो गया है। एक नए शब्द से भी लोगों का परिचय हुआ ” न्यू नार्मल “. क्योंकि जैसे लोगों की आदत बदली है वैसे बहुत कुछ बदला. इस रिसर्च सबमिट में मैनेजमेंट फील्ड के नए नार्मल पर बात हो रही है।
इस कार्यक्रम का आयोजन भले आईएसएम पटना के प्रांगण में हुआ लेकिन इसमें देश विदेश के कई स्कॉलर्स ने वर्चुअली भाग लिया।












































