IT-Raid

बुधवार, 3 अगस्त की सुबह मुजफ्फरपुर जिले में इनकम टैक्स की राइड पड़ी है। IT की ये कार्रवाई मुजफ्फरपुर के पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ा है। इस रेड की खराब से पूरे पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम ने पान मसाला के कारोबार से जुड़े प्रदीप कुमार शर्मा, राजेश अग्रवाल, बाबु भाई और दिलीप केशरी के पांच ठिकानों पर एक साथ रेड मारी।

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में आज सुबह 6 बजे जैसे ही पान मसाला कारोबारी उठे, उन्हें उनके घर में इनकम टैक्स अधिकारियों के दर्शन हुए। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम लगातार व्यापारियों के ठिकानों पर कार्रवाई करने में जुटी है।

बता दें कि पान मसाला कारोबारी बाबू भाई और राजेश अग्रवाल आपस में मामा-भांजा है। वहीं दिलीप केशरी का कल्याणी चौक पर केदारनाथ रोड व अखाराघाट रोड में घर और गोदाम है। और आज सुबह टीम सबसे पहले वहीं पहुंची। इसके बाद टीम ने बगल के ही एक मकान में चल रहे गोदाम पर भी कार्रवाई शुरू की। इसके अलावा काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माली टोला स्थित प्रदीप कुमार शर्मा के शर्मा निवास में भी टीम छापेमारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनों से पान मसाला समूह के लेन देन और नकदी की आवाजाही पर आयकर विभाग की नजर थी। आयकर विभाग ने पाया कि पान मसाला समूह अपनी नकदी को अवैध तरीके से रीयल एस्टेट कारोबार में लगा रहा है। लंबी निगरानी के बाद आज सुबह 6 बजे टीम ने कारोबारियो के घर, दुकान और गोदाम में रेड की।

बता दें कि IT टीम के लोग करीब 2 दर्जन गाड़ियों से अलग-अलग जगहों पर पहुंचे। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह जब आईटी का काफिला पहुंचा तो ऐसा लगा, मानों किसी आतंकवादी को पकड़ने के लिए गाड़ियां सायरन बजाते हुए आ रही हों।

फिलहाल टीम ने कई जगहों से अलग-अलग दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। ठिकानों पर कौन से अहम सबूत हाथ लगे हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। लेकिन अभी भी जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading