jdu-mlc-chunav-list

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कई पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जेडीयू 11 सीटों पर लड़ रही है। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।

11 सीटों में जदयू ने तीन सीटें महिलाओं को दी है। इनमें गया से मनोरमा देवी, नालंदा से रीना यादव तथा सीतामढ़ी-शिवहर से रेखा कुमारी को टिकट दिया गया है। मनोरमा देवी व रीना यादव जदयू की विधान पार्षद रही हैं।

11 उम्मीदवारों की लिस्ट

  • पटना-वाल्मीकि सिंह
  • नालंदा-रीना देवी
  • जहानाबाद और अरवल- मनोरमा देवी
  • नवादा- सलमान रागिब
  • भोजपुर व बक्सर- राधाचरण साह
  • पश्चिम चंपारण- राजेश राम
  • मुजफ्फरपुर- दिनेश कुमार सिंह
  • सीतामढ़ी व शिवहर- रेखा कुमारी
  • मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा-संजय प्रसाद
  • भागलपुर व बांका- विजय कुमार सिंह
  • मधुबनी- विनोद कुमार सिंह

बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। बिहार एनडीए में बीजेपी-12, जेडीयू-11 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी एवं वाम दल मिलकर 24 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। आरजेडी ने अपने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी।

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 09 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 17 मार्च तक प्रत्याशियों के पर्चों की जांच होगी। 21 मार्च तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 04 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 07 अप्रैल को नतीजे आएंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp