कभी ट्रेन में बनियान और अंदरवियर पहने घूमने का वीडियो वायरल होता है तो कभी ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाने पे नाचते हुए दिखने का वीडियो वायरल होता है। तो कभी अपने बड़बोले बयान का वीडियो। वायरल वीडियो और जदयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) का रिश्ता चोली और दामन का है। क्योंकि आये दिन गोपाल मंडल का वीडियो वायरल होता रहता है। अब फिर से एक विदे वायरल हो रहा है। जिसमें गोपाल मंडल मस्त मगन हो कर कुरता उठा डांस कर रहे हैं।
अपनी अदा और अंदाज से सुर्खियों में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से अपने वायरल डांस वीडियो से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार चर्चा का विषय है विधायक जी का डांस। बॉलीवुड गानों पर अपने देशी डांस मूव से सबको अपना दीवाना बनाने वाले एमएलए गोपाल मंडल का वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है जिसमें वह ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर कुरता उठा डांस करते दिख रहे हैं। डांस करते विधायक गोपाल मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें गोपाल मंडल का यह वीडियो किसी शादी समारोह का है। जिसमें विधायक जी ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। भागलपुर के नवगछिया गोपालपुर सीट से विधानसभा सदस्य पिछले दिनों अपने एक करीबी संबंधी की शादी में गए थे। इस मौके पर विधायक जी पूर्ण रूप से पारिवारिक माहौल में रम गए। कुर्ता पायजामा के ऊपर विधायक जी ने पाग टोपी भी पहना था।
शादी के पंडाल में डीजे बजते देख खुद को न रोक पते हुए विधायक जी डांस फ्लोर पर उतर गए और एक से बढ़ के एक डांस मूव दिखाने लगे। उनके साथ कुछ बच्चे भी डांस में शामिल हो गए। इसके दौरान विधायक के प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती भी ताली बजाते देखे गए। शादी में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब काफी वायरल हो रहा है।








































