Nitish Kumar
Nitish Kumar

जदयू अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में शनिवार को आयोजित करेगा इस बात की जानकारी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ए ए खान ने दी I इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह और पार्टी के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे I माना जा रहा है की नितीश कुमार इस बैठक के लिए 30 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं .

अभी अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल आरसीपी सिंह अभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं I कयास लगाए जा रहे हैं की पार्टी उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है I हालांकि उन्होंने पहले भी कहा है की पार्टी जब कहेगी वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे I इसके साथ उन्होंने ये भी कहा की वे मंत्री रहते राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने से पीछे नहीं हटेंगे I

हालिया दिनों में जदयू की राजनितिक साख बिहार में काम हुई है I 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जदयू भाजपा से ज़्यादा सीटों पर लड़ कर भी उनसे कम सीटें जीती थी I वर्त्तमान के समय में बिहार में भाजपा का वर्चस्व बढ़ा है और जदयू का कम हुआ है I इसी वर्चस्व के कारण जदयू को केंद्र में 1 मंत्री पद से संतोष करना पड़ा था I बिहार में अपने कम हुए राजनितिक रसूख को वापस पाने के लिए पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दाव लगा सकती है I हालांकि पार्टी ने अभी इसपर अपने पत्ते नहीं खोले हैं I अगर पार्टी नया अध्यक्ष बनाने पर विचार करती है तो इनमे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और संसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह का नाम सबसे आगे है I कहा ये भी जा रहा है की नितीश कुमार वापस से पार्टी की कमान अपने हाथ में ले सकते हैं I कुछ समय पहले ही उन्होंने यह आरसीपी सिंह को सौपी थी I इससे पहले शरद यादव जो की भाजपा से गठबंधन के बाद महागठबंधन के खेमे में चले गए थे सबसे ज़्यादा समय तक जदयू के अध्यक्ष रहे थे I