मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC नए अध्यक्ष की अधिसूचना जारी की। अनिल कुमार महतो झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि विनोद सिंह के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन दोनों का कार्यकाल तीन सालों का होगा।
झारखंड सरकार ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए कहा कि ‘डॉक्टर अनिल कुमार महतो को प्रभार ग्रहण की तिथि से 3 वर्षों के लिए अध्यक्ष झारखंड, अधिविध, परिषद रांची के पद पर नियुक्त किया जाता है।
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के प्रोवीसी रहे प्रो (डॉ) अनिल कुमार महतो के पास लगभग 35 साल का शिक्षण अनुभव है। प्रो महतो रांची विवि स्नातकोत्तर गणित विभाग में 23 वर्ष तक रहे और वहां के अध्यक्ष भी बने। एमसीए के निदेशक रहे. वर्ष 1999-2015 तकरांची विवि के परीक्षा नियंत्रक रहे।