बिहार में भले ही ठंड ने कनकनी बढ़ा रखी है लेकिन राज्य की सियासत लगातार गरम है। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद लोग काफी आक्रोशित है। जिसके बाद जीतन राम मांझी की मुसीबते बढ़ते ही जा रही है।
आज पटना में विभिन्न संगठनों द्वारा मांझी के विरोध और उनके आवास के घेराव किया जा रहा है। इस कड़ी में श्रीराम सेना और हिन्दू पुत्र के कार्यकर्ता हाथों में चूड़ा-दही लेकर मांझी आवास के लिए निकले। हांलाकि इन लोगों को मांझी के आवास पर पहुंचने से पहले से पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद सभी बीच सड़क पर बैठ गए, और ब्राह्मण बुलाकर सड़क पर ही सत्यनारायण पूजा की और सत्यनारायण पूजा के जरिये मांझी को शुद्ध करने की बात कही।
तमाम संगठनों द्वारा हो रहे विरोध के बीच जीतन राम मांझी के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मांझी आवास पर एंटी राइट् बटालियन के जवानों को बुला लिया गया है।














































