mega vaccination drive
mega vaccination drive

कल शनिवार के दिन राजधानी पटना में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा। इस वैक्सीनेशन ड्राइव में करीब डेढ़ लाख लोगों को टिका देने का लक्ष्य है और इसके लिए सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है। डॉ चंद्रशेखर सिंह जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी और बताया की मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए साड़ी तैयारी की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को बेहतर प्रबंधन करने के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। बकायदा टीम गठित करने के निर्देश डीएम ने जारी किए हैं। उन्होंने सेशन साइट के अनुसार वेक्सीनेटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर की टीम गठित करने को कहा है। 6 अगस्त को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिए जाएंगे। 7 अगस्त को ही बाढ़, बख्तियारपुर, दानापुर, खगौल, फुलवारीशरीफ और खुसरूपुर नगर निकाय में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

अनलॉक 5 में सरकार ने छूट दो दी है लेकिन तीसरे लहर से होने वाले खतरे को लेकर भी सरकार पूरी तरह सतर्क है। सरकार की कोशिश है की तीसरे लहर के आने से पहले ज़ायदा से ज़ायदा लोगों को कोरोना का टिका पद जाए। तीसरे लहर से जितना काम नुक्सान हो और जान की हानि हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है।

पटना के जिलाधिकारी ने बताया की पटना नगर निगम में 93 प्रतिशत टिका लग चूका है। वहीं साढ़े चार लाख जीविका दीदियों में से 309000 जीविका दीदियों का टीकाकरण किया जा चुका है।इसके साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी की 6 अगस्त को शाम 4 बजे चार मिनी बस और नुक्कड़ नाटक की टीम ,वेक्सीनेटर और एक कंप्यूटर ऑपेरटर के साथ भेजी जाएगी। यह टीम दानापुर ,पटना सिटी ,बाढ़ ,पालीगंज अनुमंडल में जा कर नुक्कड़ नाटक के द्वारा टीकाकरण के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक कर उन्हें ज़यादा से ज़ायदा टिका के लिए प्रेरित किया जाएगा। और साथ में गए वेक्सीनेटर लोगों को टिका लगाने का कार्य भी करेंगे।