2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू को उम्मीद के मुताबिक जीत नहीं मिली। ज़्यादा सीटों पर लड़ने के बावजूद जदयू अपने सहयोगी भाजपा से कम सीटें जीती। तबसे जदयू के अंदर समीक्षा का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज से पटना में दो दिन तक जदयू की बैठक होनी है। इस बैठक में राष्ट्रिय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह शामिल होंगे। इस बैठक में वर्तमान विधायकों के साथ साथ हारे हुए उम्मीदवारों के साथ साथ जदयू के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।
बिहार के राजनतिक समीकरणों के लिहाज़ से जदयू की इस बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है। इससे पहले के राष्ट्रिय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी समीक्षा बैठकें करते आएं हैं। बैठकों के साथ साथ उन्होंने संगठन में कई बड़े छोटे लोगों की छुट्टी कर दी थी। अब जबसे कमान ललन सिंह के हाथ में है वो भी पार्टी में कई नए प्रयोग कर रहे हैं। इस बैठक में भी संभव है की ललन सिंह जदयू में कई फेरबदल कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि ललन सिंह जब दो दिनों तक समीक्षा बैठक करेंगे तो पार्टी में और भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। ललन सिंह पार्टी को पुराने दौर (जब जदयू बिहार में नंबर वन थी) में ले जाना चाहते हैं। इसके लिए वो हर कमी और ताकत को नजदीक से देखना और परखना चाहते हैं। ललन सिंह उस समस्या के जड़ में पहुंचना चाहते हैं जिसकी वजह से पार्टी को झटका लगा था। वो ये भी जानना चाहते हैं कि पार्टी संगठन में कहां-कहां गड़बड़ियां है।









































