राजधानी पटना में सभी ने ध्यान दिया होगा कि पिछले 24 घंटे से कूड़ा – कचड़ा उठाने वाली गाड़ीयां नज़र नहीं आई है। वह ऐसा इसलिए क्यूंकि नगर निगम के कर्मचारियों ने एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए है। पटना नगर निगम के कर्मचारियों की 15 प्वाइंट की मांग रखी है जब तक सरकार उस पर नज़र नहीं देगी तब तक कर्मचारियों की हड़ताल बनी रहेगी।
केवल एक दिन सभी इलाको से कूड़ा ना उठाने के कारण शहर के कई कूड़ा प्वाइंट पर कूड़े की बड़ी ढेर जमा हो गयी थी। वहीं दूसरी ओर राजधानी के कई मुहल्लों में कूड़ा न उठाने से लोग काफी परेशान नज़र आए। सोमवार को डांकबगंला चौराहा, कंकरबाग, पटना सिटी, बांकीपुर, पाटलिपुत्र अंचल के अंतर्गत 75 वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप थी। वहीं कंकरबाग स्थित नगर निगम के ऑफिस में कर्मचारियों ने ताला तक लगा दिया था। और तो और मंगलवार सुबह भी कुछ ऐसी ही व्यवस्था देखने को मिली जब कूड़े उठाने वाले नहीं आए और हड़ताल जारी रही।
आपको बता दें की यह पहली बार नहीं जब नगर निगम के कर्मचारियां ने हड़ताल किया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, और इस बार भी लगभग 5 हज़ार से भी ज़्यादा कर्मचारियां ऐसे है जो नगर निगम के अंतर्गत हड़ताल पर बैठे हो। जानकारी के अनुसार सुबह हड़ताल करते कर्मचारियां मौर्य लोक स्थित निगम मुख्यालय पहुँच विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही सबके द्वारा अपनी मांग भी रखी गई है। सफाईकर्मियों की माने तो निगम प्रशासन हर बार वादा करते है, मगर जब निभाने का वक़्त आता है तो या तो भूल जाते है और नहीं तो बात से मुकर जाते है। असल में अब तक करीबन 100 से 115 कर्मियां स्थाई किए जा चुके है लेकिन इनकी मांग है की सभी सफाईकर्मियों का जल्द से जल्द स्थाई किया जाए।