flag hoisting in bihar
flag hoisting in bihar

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ध्वजारोहण किया। नीतीश कुमार और उनके जदयू सरकार के सुशासन ने 5 हजार से भी ज्यादा दिन पूरे कर लिए हैं। इस बात की पुष्टि करते और खुशी जताने के साथ नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है।

इतिहास दर्ज़ करते हुए, साथ ही स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर रविवार को नीतीश कुमार ने राज्य और राज्य के लोगो के लिए कई प्रकार के सौगात पेश की है। जी हां इस ऐतिहासिक घड़ी में राजधानी पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए इन सौगातों की अधिकारिक तौर पर घोषणा की। यह सौगात प्रदेश की कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटक के विकास हेतु लाभदाई होगा। सरकारी नौकरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, किसानों के लिए बाज़ार की सुविधा उपलब्ध कराने, सरकारी कर्मचारियों के आय में महंगाई भत्ता कि 11 फीसद बढ़ोतरी करवाने, छात्र छात्राओं के लिए पारिवारिक आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ा कर 3 लाख करने एवं समाज के एससी/एसटी और ओबीसी वर्गो को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की भी बात कही गई है।

इतना ही नहीं बल्कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाली लड़कियों के लिए भी एक बड़ी घोषणा की गई है। सिविल सेवक प्रोत्साहन योजना के तहत लड़के लड़कियों को केंद्र सिविल सेवा और बिहार लोक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 50 हज़ार से 1 लाख रुपए दिए जाते थे। उसमें लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

आगे नीतीश कुमार ने तीसरी लहर के आगमन पर सरकार की कैसी और कितनी तैयारी हो रही है उसपर बात कही। फिर उन्होंने बाढ़ से ग्रसित जिला और लाखो आबादी कि सहायता में जो कार्य हो रहे हैं उसपर कहा की प्रभावित परिवारों को 6000 रूपए दिए जाएंगे साथ ही फसल क्षति के आधार पर भी कृषि इनपुट अनुदान दिया जायेगा।
नीतीश कुमार के घोषणाओं में कुल 9 सूत्रीय मजूद है। जिनकी आधिकारिक कागज़ भी बिहार सरकार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।