Home Education एनआईटी पटना में अब हिंदी में होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, एडमिशन के...

एनआईटी पटना में अब हिंदी में होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, एडमिशन के वक्त छात्रों के पास होगा विकल्प !

nit patna

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पटना में अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। सत्र 2021-2022 के एडमिशन के दौरान छात्रों के पास ये विकल्प होगा। हिंदी माध्यम से अभियंत्रण देने ये देश का पहला संस्थान होगा।

इससे पहले हिंदी दिवस के मौके पर आईआईटी बीएचयू ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि यहां हिंदी में पढ़ाई अगले सत्र से शुरू होगी। एनआईटी पटना के निदेशक प्रो प्रदीप कुमार जैन ने कहा की संस्थान में बीटेक के कोर्स के पहले सेमेस्टर (2021-22) से ही हिंदी में पढ़ाई की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पहले सेमेस्टर के बीटेक के छात्र हिंदी माध्यम से भी पढ़ सकेंगे। अंग्रेजी में भी पढ़ाई का विकल्प छात्रों के पास रहेगा।

प्रो प्रदीप कुमार जैन ने आगे कहा की बीटेक में 1000 बच्चे होते हैं। जो बच्चे हिंदी में बीटेक करना चाहेंगे उनके लिए अलग से सेक्शन होगा। बच्चों को अलग अलग सेक्शन मे बाँट हिंदी और इंग्लिश दोनों में पढ़ाई कराई जाएगी। एक सेमेस्टर में करीब 6 पेपर होते है। शुरुवाती 6 में से 4 विषयों की पढ़ाई हिंदी में होगी। शिक्षकों ने इसके प्रति सहमति दे दी है।

नया नियम केवल फर्स्ट ईयर से ही शुरू होगा। स्टूडेंट्स अपना सेक्शन स्वेच्छा से चुन सकते हैं। स्टूडेंट्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों सेक्शन में पढ़ाई कर सकते हैं। वैसे शुरुआती दौर में शिक्षक एक साथ ही सभी स्टूडेंट्स को हिंदी में पढ़ायेंगे, क्योंकि हिंदी भाषी स्टूडेंट्स की संख्या यहां 70% से अधिक रहती है। इस कारण शिक्षकों और छात्रों को परेशानी नहीं होगी।

Exit mobile version