driving license
driving license

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का सोच रहे है तो यह आपके लिए बिलकुल सही मौका है। क्यूंकि बिहार सरकार ने राज्य के सभी लोगो के लिए लाइसेंस बनवाना अब और भी आसान कर दिया है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले उन आवेदकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है जो गाड़ी चलाना तो जानते हैं लेकिन उनके पास गाड़ी नहीं है। अब ऐसे आवेदकों को परिवहन विभाग गाड़ी मुहैया कराएगी।

जानकारी के अनुसार, ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का संचालन कर रही एजेंसी इसके लिए व्यवस्था करेगी। एजेंसी ही ड्राइविंग टेस्ट के लिए दो पहिया से लेकर चार पहिए गाड़ी उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए आवेदक को कोई एक्सट्रा फीस नहीं देनी होगी, केवल 100 रुपए प्रति आवेदन फीस में सुविधा का फ़ायदा उठा सकतें है। अभी इसकी शुरुआत पटना और औरंगाबाद में की जा रही है। जिसके बाद से राज्य के बाकी जिलों में भी आटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक बनवा कर सरकार उन इलाकों में भी इस सुविधा की शुरुवात करेगी।

आपको बता दें कि नए ट्रैक बन जाने से ड्राइविंग जांच की परीक्षा मैनुअल के बजाय स्मार्ट तकनीक से होने लगेगी। और कैमरे की निगरानी में परीक्षा होने से फर्जीवाड़े की भी कोई गुंजाइश नहीं होगी। सरकार एवं परिवहन विभाग ने मिलकर सभी जिलों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण करने की योजना बनाई है। जिसके लिए दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए राज्य के बड़े और छोटे, सभी जिलों को क्षेत्र के मुताबिक टेस्टिंग ट्रैक बनवाने के लिए राशि आवंटित कर दी गई है।