doordarshan channel
doordarshan channel

टेलीविज़न का सबसे पुराना चैनल दूरदर्शन अब हमें देखने को नहीं मिलेगा। देश भर से अब दूरदर्शन का अस्तित्व मिट जाएगा और इसे 31 दिसंबर 2021 तक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। बिहार सहित देश भर में इसकी शुरुवात 31 अक्टूबर से ही हो जाएगी , बिहार के 15 जिलों में इसकी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएगी। 31 अक्टूबर से सिवान के दीवारी स्थित हाई पावर दूरदर्शन ट्रांस्मीटर केंद्र सहित सिवान और भागलपुर जिले के सभी दूरदर्शन केंद्र बंद कर दिए जाएंगे।

बात करें इसके पीछे की वजह की तो दूरदर्शन को बंद करने का निर्णय प्रसार भर्ती लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन, नई दिल्ली ने लिया है। केंद्र सरकार द्वारा दूरदर्शन को बंद करने की एनेक्सर वॉर तिथि भी जारी कर दी गई है। फिलहाल देश भर में 412 दूरदर्शन केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। देश भर में 152 दूरदर्शन केंद्रों को 31 अक्टूबर 2021 को ही बंद कर दिया जाएगा। देश भर में दूरदर्शन के जितने भी मैंटेनेंस सेण्टर है वे 31 दिसंबर 2021 तक काम करेंगे।

गौर करें की दूरदर्शन को किस तरह बंद किया जाएगा तो यह प्रक्रिया तीन चरण में होगी। पहले चरण में एनेक्सर डी वाले 152 दूरदर्शन केंद्रों को 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा, दूसरे चरण में एनेक्सर सी वाले देश के 109 केंद्रों को 31 दिसम्बर 2021 तक बंद कर दिया जाएगा और तीसरे चरण में एनेक्सर बी के वाले देश के 151 केंद्र जिसमें 108 डिजिटल ट्रांसमीटर रिले केंद्र हैं उन्हें 31 मार्च 2022 तक बंद कर दिया जाएगा। एनेक्सर A वाले 54 केंद्र जो अंडमान-निकोबार, सिक्किम, लेह-लदाख, जम्मू-कश्मीर एवं लक्ष्द्वीप में स्थित हैं वहां स्थिति पहली जैसी रहेगी।