Home Education एक बार फिर बढ़ी BPSC 67वीं में पदों की संख्या

एक बार फिर बढ़ी BPSC 67वीं में पदों की संख्या

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या एक बार फिर बढ़ी दी है। इस संबंध में BPSC ने अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर एक नोटिस जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार वैकेंसी की संख्या में चार पदों का इजाफा किया गया है। ये पद प्रोबेशन पदाधिकारी (बिहार प्रोबेशन सेवा) गृह विभाग (कारा) के हैं।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2021-12-28-02.pdf

अब बीपीएससी 67वीं में रिक्त पदों की कुल संख्या बढ़कर 798 हो गई है। इसके पहले 16 दिसंबर को बीपीएससी ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 68 सीटें बढ़ा दी थीं। आयोग ने तब श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 65 और कारा अधीक्षक के तीन पद बढ़ाए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Exit mobile version