rain alert
rain alert

बिहार में मानसून जून के मुकाबले जुलाई में कमज़ोर रहा ,और औसतन 33 % कमज़ोर बारिश हुई। अगले 72 घंटो के लिए मौसम विभाग ने पुरे इलाके में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी दी है।

पिछले 24 घंटे से मानसून के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट उत्तर बिहार के साथ साथ मध्य बिहार में भी है। टना, गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालन्दा, बांका में जहां 72 घंटे का अलर्ट है, वहीं मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी समेत कई जिलों को भी अलर्ट किया गया है. इन जगह पे लोगों से निवेदन है की वो सावधानी बनाए रखे।

रात से ही बांका, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में मध्यम बारिश हो रही है और बाकि जिलों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की मानें तो बिहार में सोमवार से ही ट्रफ रेखा नीचले हिस्से से गुजर रही है और श्रीगंगानगर, हिसार, दिल्ली से होकर बंगाल की खाड़ी से मिल रही है. ट्रफ रेखा की वजह से मानसून एक्टिव हो गया है और मौसम में अचानक बदलाव देखे जा रहे हैं. राज्य में एक महीने से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस दौरान जून के मुकाबले जुलाई में मानसून कमजोर रहा है.