Patna_Smart_City
Patna_Smart_City

Report by: Manisha

जलजमाव से बचाव के लिए पटना व आसपास के क्षेत्रों में मास्टरप्लान लगभग बन कर तैयार होने को है। नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशन पर बुडको के माध्यम से हैदराबाद की कंपनी इस पर काम कर रही है।

इसमें कंपनी की ओर से पटना व आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए पूरे शहर के ड्रेनेज की डिजाइन, प्लानिंग, डीपीआर आदि तैयार की गयी है। इसके लिए 8.85 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। यह राशि विभाग की ओर से स्वीकृत की जा चुकी है।

आपको बता दे कि पटना के अलावा खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ और आसपास के क्षेत्रों की डीपीआर तैयार की जा रही है।
आखिर क्यों पड़ी जरूरत

वर्ष सितंबर 2019 के अंत में अधिक बारिश के कारण पटना व आसपास के क्षेत्रों में भारी जलजमाव हुआ था। इस दौरान पांच फुट से अधिक जलजमाव शहर की कई गलियों में हो गया था। कई नाले जाम हो गये थे। इस दौरान जरूरत पड़ी थी कि पूरे पटना व आसपास क्षेत्रों में अगले 50 वर्षों के लिए एक सुव्यवस्थित ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार हो, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या नहीं हो और मॉनसून दौरान यह पता चले कि किस क्षेत्र का पानी किस तरफ जाता है और वाटर लेवल की स्थिति क्या है।

54 करोड़ रुपये से अधिक राशि हो चुकी है जारी

मॉनसून से पूर्व सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीते वर्षों में हुए जलजमाव के बाद नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशन में कई कार्य पूरे किये गये हैं। वही पिछले वर्ष से ही स्थायी व अस्थायी संप हाउसों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इस बार बारिश में जलजमाव होने की आशंका नहीं है। हाल में ही विभाग में जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर पूर्ण व अन्य पूर्ण होने वाली योजना के मद में लगभग 54.77 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति दी है।