narendra modi

देश के प्रधानमंत्री मोदी के पटना आने के बाद से ही सूबे में उनके सुरक्षा के चाक-चौकस इतनेजाम शुरू कर दिए गए थे। काफी समय मोदी के पटना आने की खबर चल रही है। और आज आखिरकार पीएम मोदी पटना आने वाले हैं। इसे लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के साथ साथ सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के दौरे पर आ रहे हैं।

पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधे वे बिहार विधानसभा भवन पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शिरकत करेंगे। वह कार्यक्रम में करीब एक घंटे और पांच मिनट शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री बिहार विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा भवन को एक बार फिर से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

आपको बता दें कि मीडिया से बात करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राज्यपाल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। 5.55 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 6 बजे पीएम विधानसभा पहुंचेंगे। इसके बाद शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण होगा, जिसकी आधारशिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रखी थी।

Join Telegram

Join Whatsapp