Home National पीएम सुरक्षा में सेंध पर बिहार में राजनिति शुरू, लालू के विडियो...

पीएम सुरक्षा में सेंध पर बिहार में राजनिति शुरू, लालू के विडियो से RJD ने कसा तंज

पंजाब में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बिहार में भी राजनीति शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे सामान्य घटना बताया है। साथ ही सोशल मिडिया तंज कसते हुए आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का एक पुराना वीडियो भी ट्वीट किया है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे सामान्य घटना करार देते हुए तंज कसा है कि किसान एक साल तक सड़क पर रहे तो सुध नहीं ली, लेकिन खुद महज 15 मिनट सड़क पर बिताने पड़े तो आफत आ गई। वीडियो में लालू यादव प्रधानमंत्री की जान की कीमत एक आम आदमी की जान के बराबर बताते सुने जा रहे हैं।

आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो के साथ लिखा गया है, ”अब ये बात किसी अहंकारी को कौन समझाए कि “500 किसानों” की जान की कीमत 500 PM के बराबर है! इसके लिए उन्हें ‘किसी आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री के लिए मरने की ज़रूरत नहीं’!”

बता दें बुधवार को पीएम मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली थी। ख़राब मौसम के कारण बठिंडा एयरपोर्ट से वहां सड़क मार्ग से जाते वक्‍त हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर पहले प्रधानमंत्री के काफिले को एक फ्लाइओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रोक दिया। प्रधानमंत्री वहां 15 से 20 मिनट तक फंसे रहे। इसे गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है।

Exit mobile version