LALOO PRASAD YADAV
LALOO PRASAD YADAV

बिहार के राजनीती गलियारों में एक और नया हलचल सामने आ रहा है जहां खबर आयी है की राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब वापस सियासत में अपना रंग ज़माने की कोशिश कर रहे है। लम्बे समय से जेल में बंद लालू यादव जमानत पर बहार निकले और 2 महीने आराम करने के बाद अब धीरे धीरे अपने रानीतिक फॉर्म में आते दिख रहे हैं। कभी अपने पार्टी के नए सदस्यों से मुलाकात कर रहे तो कभी दूसरे पार्टी से मेल मिलाव करते नज़र आ रहे। आख़िर क्या योजना बना रहे है और क्या मक़सद है लालू का यह जानकारी अब तक मिल नहीं पायी है।

लम्बे वक़्त से स्वास्थय लाभ के नाम से दिल्ली में बेस लालू यादव ने सोमवार समाजवाती पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात कर राजनितिक गलियारों में तहलका मचा दिए है। पूर्व मुख्या मंत्री मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे लालू करीबन घंटे भर रुके और इस दौरान वहां मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद थे। मुलाकात की ख़बर लालू यादव और अखिलेश यादव दोनों ने ट्विटर पर तस्वीरें साँझा कर इस बात की सूची की।हालांकि मुलाकात में दोनों पक्ष के बिच क्या बात हुई यह स्पष्ट नहीं किया जा सका, मगर तात्पर्य निकाला जा सकता है की दोनों दलों की मुलाकात कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले चुनाव के संबंध में योजना बनाने की हो सकती है।

इसी बिच बीते दिनों लालू यादव संसद को पहुंचे थे वहां कार्यवाही में हिस्सा लेने नहीं बल्कि कोरोना वैक्सीन लेने पहुंचे थे। वहां भी वह कई मुद्दों पर बात करते नज़र आए थे। इससे यह बात तो तय हो चुकी है की लालू चुनाव से पहले अपने दाव पेच लगाने में कोई कमी नहीं रख रहे। साथ ही ऐसा माना जा रहा है की अगले साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए विपक्षी दलों का लामबंध हो रहा है, वक़्त रहते सभी पार्टियां लगातार अपने फ़ायदे के लिए मेल मिलाव कर रही है।