shadi-tejashwi

नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव (Tejashwi Yadav) के दुल्हनिया के नाम का खुलासा हो गया है। और ये खुलासा किया है RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने किया है। जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी दुल्हन का नाम रिचेल (Richel) है। उन्होंने बताया कि अंतर्जातीय विवाह कर तेजश्वी यादव ने पुरे देश के युवा के सामने उदाहरण पेश किया है कि अगर आप किसी से प्यार करते हो, उन्हें वचन देते हो तो उसे पूरी शिद्दत के साथ निभानी चाहिए।

tejashwi-yadav-shaadi-me-tejpratap-yadav-

फिलहाल, रिचेल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं। हकीकत यह है कि अब तक लालू परिवार उनकी एक भी फोटो इंटरनेट मीडिया पर नहीं डाली है। बताया जाता है कि रिचेल और तेजस्‍वी क्‍लासमेट थे। दोनों दिल्‍ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस स्‍कूल में एक साथ पढ़े। इसी दौरान उनकी आंखें चार हुईं और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। रिचेल साधारण परिवार से बताई जा रही हैं। तेजस्‍वी या उनके करीबी लोगों के सोशल अकाउंट पर भी उनकी तस्‍वीर नहीं है।

तेजस्‍वी यादव और उनकी दुल्‍हन रिचेल की तस्‍वीर लोगों के बीच आ गई। तेजस्‍वी के दिल की मल्लिका का दीदार पाने के लिए बिहार बेताब था। उनके फैन्‍स एक झलक पाने के लिए इंटरनेट मीडिया पर नजरें गड़ाए बैठे थे। फिलहाल, तेजस्‍वी के साथ रिचेल की तस्‍वीर धुंधली है। लोग इस इंतजार में बैठे हैं कि लालू परिवार के सदस्‍य जल्‍द नई तस्‍वीर पोस्‍ट करेंगे।

Loading