लॉकडाउन की वजह से पिछले साल से कई जोड़ी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। जिस वजह से यात्रियों को यात्रा करने में काफी डिकटों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार ने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए कई जोड़ी ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। महापर्व छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना, बरौनी और दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए 4 जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
CPRO ने बताया कि गाड़ी संख्या 03377 पटना-आनंद विहार टर्मिनल छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर और 16 नवंबर को पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी। पटना से यह ट्रेन रात 10.30 बजे Departure कर अगले दिन को शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03378 आनंद विहार टर्मिनल-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर और 17 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए Departure करेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन रात 7.20 में Departure कर अगले दिन शाम 3:15 में पर पटना जंक्शन Arrive करेगी।
गाड़ी संख्या 03381 पटना-पुणे छठ स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को पटना से 10.40 में पुणे के लिए Departure करेगी और अगले दिन 18.50 में पुणे Arrive करेगी।
गाड़ी संख्या 03382 पुणे-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को पुणे से सुबह 5.30 बजे पटना के लिए Departure करेगी। यहां से यह ट्रेन कई स्टेशनों से होए हुए अगले दिन के दोपहर 12.00 बजे पटना जंक्शन Arrive करेगी।
गाड़ी संख्या 05577 दरभंगा-दिल्ली छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर और 16 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली के लिए Departure करेगी।
गाड़ी संख्या 05578 दिल्ली-दरभंगा छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर और 18 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा के लिए Departure करेगी।
गाड़ी संख्या 05297 बरौनी जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनल छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर को बरौनी जंक्शन से शाम 4.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए Departure करेगी।
गाड़ी संख्या 05298 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरौनी जंक्शन छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12.15 बजे बरौनी जंक्शन के लिए Departure करेगी।