rajni devi
rajni devi

गुरूवार को हुए पटना नगर निगम डिप्टी मेयर के चुनाव में वार्ड 22 सी से पार्षद रजनी देवी ने जीत हासिल की। उन्होंने उनके विपक्ष में खड़ी प्रत्याशी वार्ड 22 बी से पार्षद सुचित्रा सिंह को 15 वोटों से हराया। डीएम की मौजूदगी में हुए चुनाव में में कुल 74 पार्षदों में से 59 ने वोटिंग की जबकि 15 पार्षद नदारद रहे। 59 में से खुल 43 वोट रजनी देवी के पक्ष में पड़े जबकि उनके विपक्ष में खड़ी सुचित्रा सिंह को मात्र 15 वोट मिले। एक मत अमान्य घोषित किया गया।

चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट के हिंदी सभागार में 11 बजे बैठक बुलाई गई थी जबकि पार्षदों को 12 बजे तक उपस्थित होना था। चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। नव निर्वाचित मेयर रजनी देवी ने कहा की जितना भी समय बचा है उसमे मेयर के साथ मिलकर काम करेंगे।

मेयर सीता साहू ने रजनी देवी को जीत की बधाई दी और कहा की पटना के विकास के जो भी काम अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर में तालमेल को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। असल में मेयर सीता साहू को भाजपा का समर्थक माना जाता है और डिप्टी मेयर रजनी देवी को राजद का। ऐसे में ये दोनों राजनीति से उठकर आपसी तालमेल कैसे बैठायेंगी यह तो समय बताएगा।