Panjikaran_Mahabhiyan
Panjikaran_Mahabhiyan

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय इ-श्रम पोर्टल की शुरुवात की गयी है। देश भर में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए 1 सितम्बर से इस पोर्टल की शुरुवात की गई है। वहीं पोर्टल के लांच होने के 10 दिनों के बाद ही बिहार सरकार अपने राज्य के कामगारों को श्रम कल्याण अभियान का फ़ायदा दिलवाने के लिए काम में जुट गई है। इसके अंतर्गत राज्य के असंगठित, छोटे मेहनतकश-मजदूरों को निबंधित करने का कार्य 17 सितम्बर से शुरू कर दिया जाएगा।

आने वाले ‘श्रम कल्याण दिवस’ के दिन यानि की 17 सितम्बर से बिहार सरकार राष्ट्रीय इ-श्रम पोर्टल पर कामगारों के लिए पंजीकरण अभियान शुरू कर रही है। इस महाभियान में राज्य भर के कुल 3.49 करोड़ कामगारों व मजदूरों को पंजीकृत करवाया जाएगा। इस पोर्टल पर एक बार रजिस्ट्रशन करने से कामगारों को भारत सरकार द्वारा सोशल सिक्योरिटी स्कीम का फ़ायदा हो पाएगा। राज्य सरकार इस अभियान को साल के अंत तक, यानि 31 दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य बनायीं है। राज्य के सभी श्रमिक कामगारों को सरकार के इस स्कीम से जोड़ने एवं उन्हें लाभ दिलवाने कि योजना है। इस महाभियान में राज्य सरकार संग श्रम संसाधन विभाग भी जुड़ी रहेगी।

दरअसल, शुक्रवार को बिहार श्रम संसाधन विभाग ने एक बैठक की थी। बैठक में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार संग विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक का एक मात्र उद्देश्य देश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों तक सरकार की सामाजिक व आर्थिक लाभ कैसे पहुंचानी है, इस विषय पर चर्चा करने का था। साथ ही बैठक में इस महाभियान से जुड़े कुछ ज़रुरी निर्णय भी लिए गए है। जो भी श्रमिक व मजदूर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में काम करते है, उनके कार्य के अनुसार एक लिस्ट तैयार कि जाएगी। लिस्ट उनके पहचान पत्र एवं आधार कार्ड के तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इस रिकॉर्ड से राज्य भर के सभी श्रमिकों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।

रजिस्ट्रशन करने के यह 3 तरीके –

  1. इ-श्रम पोर्टल; https://eshram.gov.in/ पर जाकर स्वयं पंजीकरण करें
  2. सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा उपलब्ध हैं।
  3. जिलों व उपजिलों में राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।