Ritesh-Pandey

नए साल का जश्न शुरू हो चूका है। और इस जश्न की शुरुआत भोजपुरी गानों के साथ हो तो फिर क्या ही बात होगी। नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का वक़्त बचा है। जिसके लिए लोग अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए सरकार का मिजाज भले ही सख्त है लेकिन भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय अपने फैंस के लिए उनके डिमांड पर एक धमाकेदार गाना लेकर आये हैं। जो आपके जश्न को दोस्तों के साथ और भी मजेदार बना देगा। जी हां, भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh pandey) ने जश्न के माहौल को और शानदार बनाने के लिए अपना धमाकेदार गाना रिलीज़ किया है, जिसका नाम है ‘नाच रे लवंडिया।’

बता दें कि यह गाना कल, 30 दिसंबर को ही रिलीज़ कर दिया गया है। जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी के इस नए गाने ‘नाच रे लवंडिया’ का वीडियो वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें एक्टर रितेश पांडेय का स्टाइलिश अवतार देखने के लिए मिल रहा है। भोजपुरी के इस पार्टी सॉन्ग में खूब हो हल्ला और जश्न का माहौल दिखाया गया है।

बिहार में दारू बैन है लेकिन गाने में दारू को पानी के जैसा बहता दिखाया गया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सनी सिंह हैं। इस गाने को किसी बार में फिल्माया गया है, जिसमें पार्टी वाला माहौल तैयार किया गया है और चारों तरफ अच्छी लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया गया है।

‘नाच रे लवंडिया’ गाने की की बात की करें तो इसे रितेश पांडे ने गाया है और इसमें उनका साथ सिंगर नेहा राज ने दिया है। गाने को सन्नी सिंह पर फिल्माया गया है। म्यूजिक छोटू रावत का है तो गाने को डायरेक्टर लवकेश विश्वकर्मा ने किया है। वहीं गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने दिया है।