train

केंद्र सरकार की तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती को लेकर शुरू की गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन के बीच बिहार में तीसरे दिन में योजना के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन उग्र दिख रहा है। कई हिस्सों में आगजनी, रोड जाम कर इस प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।

शुक्रवार 17 जून को भी बिहार में सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीए स्टेशन पर जमकर पत्थरबाजी हुई और उपद्रवियों ने स्टोर रूम में आग लगा दिया। ऐसा ही कुछ बिहार के अन्य स्टेशनों पर भी देखने को मिला। जहां लखीसराय में विक्रमशिला एक्सप्रेस और समस्तीपुर में लोहित एक्सप्रेस की बोगियों में आग लगा दी गई‌। प्रशासन द्वारा इस प्रदर्शन को रोकने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

तहत कल यानि 16 जून को 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। उपद्रव को लेकर करीब दो दर्जन एफ आई आर दर्ज की गई है। इस बीच सरकार लगातार युवाओं को अग्निपथ योजना के फायदे समझाने में जुटी हुई है। इसी बीच यूपी मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों की सरकारों ने सेना से रिटायरमेंट के बाद अग्नि वीरों को पुलिस और अन्य सेवाओं में वरीयता देने का वादा कर रही है। लेकिन युवाओं और छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।

को बता दे अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में मचे बवाल के बीच बेतिया में डिप्टी सीएम रेनू देवी के घर पर हमला हुआ है। एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए खुद डिप्टी सीएम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके पैतृक घर पर हमला हुआ है। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को उकसाया जा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp