बिहार के जहानाबाद के कलेर क्षेत्र में दुल्हन के द्वारा शादी को इनकार किए जाने से चर्चा का विषय बन गया है। जहां जयमाल के लिए बने मंच पर दूल्हे के लड़खड़ाते कदम देखकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।
दरसल औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित एक मैरिज हॉल में सभी रीति रस्म के साथ शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। बारात मेहंदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा गांव से दाउदनगर के लिए मंगलवार को गाजे बाजे के साथ निकली थी। एक कतार से छोटी गाड़ियों की काफिला के साथ संध्या लगभग 6 बजे बारात दाउदनगर के लिए गयी थी। नाच-गान के साथ मौज मस्ती को दौर चल रहा था। इस दौरान जयमाला का आयोजन किया गया था।
फ्लोर पर उत्साहित होकर दुल्हन जयमाला लिए दूल्हे के इंतजार में खड़ी थी। जैसे ही दूल्हा फ्लोर पर पहुंचा तो दुल्हन ने उसके गले में माला डाल दिया। लेकिन दूल्हे के लड़खड़ाते कदम एवं हाव भाव को देखकर दुल्हन ने पुनः जयमाला को दूल्हे के गर्दन से निकाल लिया और मैरिज हॉल में बने शादी मंडप से गो आउट कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन ने मंडप से उतर कर लाल जोड़े कपड़े को फेंकते हुए अपने मोबाइल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। तथा प्रशासन की मौजूदगी में बगैर फेरे लिए वापस अपने परिजनों के साथ घर लौट गई। हालांकि दाउदनगर पुलिस ने भी समझौता के लिए बहुत कोशिश की। लेकिन दुल्हन का कहना था कि शराबी पति नहीं चाहिए। अंततः दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर वापस अपने घर लौट गए। दुल्हन के द्वारा इस तरह से शादी को इनकार किए जाने से चर्चा का विषय बन गया है।
![]()










































