बिहार में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या में अचानक बढ़ोतरी की गई। राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कोरोना से अबतक 6,148 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सरकार ने कोविड के 5529 मृतक बताए थे। यह संख्या जोड़ने के बाद भारत में कोविड-19 के कारण एक दिन में होने वाली मृतकों की संख्या का रिकॉर्ड बन गया है।
आंकड़ों के हेरफेर के लगते रहे हैं आरोप
बिहार में बहुत पहले से विपक्षी दल मौत के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाते रहे हैं। राज्य सरकार ने आंकड़ों में संशोधन करके इस आशंका को गहराने की वजह दी है। पहले सरकार ने 5529 मृतक बताए थे। इसके बाद 24 घंटे के अंदर यह संख्या 9429 पर पहुंच गई।
सरकार ने छुपाया मौत का आंकड़ा
बिहार सरकार पर कोरोना मृतकों की मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगता रहा है। सरकार ने पहले लगभग चार हजार लोगों की मौत के आंकड़े को छुपा लिया था। हालांकि 24 घंटे में ही इसमें संशोधन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गलती मानी है।
गलत आंकड़ा देने वालों पर होगी कार्रवाई
सरकारी जांच में पता चला है कि जिलों से मृतकों की जो संख्या भेजी जा रही थी उसमें हेराफेरी की गई। जिलों ने मृतकों की सही संख्या नहीं भेजी। इस वजह से गलत आंकड़े जारी हुए। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस बात को स्वीकार किया है कि मौत का सही आंकड़ा सामने नहीं आया था। उन्होंने कहा कि जिसने सही जानकारी न देकर गड़बड़ी की उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
भारत में आज मिले 94052 नए संक्रमित
भआरत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 94052 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है। इस दौरान 6148 लोगों की मौत हुई है। इसमें 3900 बिहार के पुराने मामले शामिल हैं। अबतक 359676 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। 24 घंटे में 2,76,55,493 लोग वायरस को मात देकर घर वापस लौटे हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 11,67,952 है। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट घटकर 4.7 प्रतिशत हो गई है।