Nitish-kumar-had-taken-decision-to-give-reservation-to-women-in-district-government-offices.
nitish kumar had ordered to give reservation to women from SDO to SDM

बिहार में शुक्रवार से दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत होगी। उद्योग विभाग की युवा और महिला उद्यमी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री इन योजनाओं के आवेदन के लिए तैयार पोर्टल (udyami.bihar.gov.in) की भी शुरुआत करेंगे। इसी के साथ राज्य सरकार की इन दोनों महत्वकांक्षी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

पहले इन योजनाओं और पोर्टल की शुरुआत एक जून से होनी थी मगर लॉकडाउन के चलते इसे टाल दिया गया था। मुख्यमंत्री युवा और मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजनाओं में अब अगले तीन माह तक आवेदन किया जा सकेगा। पूर्व से चल रही मुख्यमंत्री एससी-एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना की तरह इनमें भी नया उद्यम शुरू करने के लिए राज्य सरकार 10 लाख तक की आर्थिक सहायता देगी। इसमें से पांच लाख अनुदान है और बाकी राशि 84 किस्तों में महिलाओं को बिना ब्याज के और सामान्य व ओबीसी वर्ग के लोगों को सिर्फ एक प्रतिशत की ब्याज के साथ लौटानी होगी। पूर्व में स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए तीन किस्त में धनराशि दिए जाने का प्रावधान था मगर अब यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी।