hijab-vivad

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब बिहार में भी दस्तक दे दिया है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय का है, मंसूरचक प्रखंड के यूको बैंक में आई इंटर कक्षा की छात्रा शवा तबस्सुम ने बैंककर्मी पर आरोप लगाया कि वह हर महीने की तरह कैश निकासी के लिए आई थी। हिसाब में देखते ही कैशियर ने इसे हटाने की बात कही। जब उसने मना किया तो कहा कि हिजाब हटाओ तब पैसे दूंगा। यह बात महिला को इतनी बुरी लगी वह बैंककर्मियों से भीड़ गई।

पैसे देने से बैंक वालों के मना करने के बाद छात्रा और उनके पिता ने बैंक वालों से बहस की। उन्‍होंने इसका इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो गया है।

वीडियो का पड़ताल करने के बाद पता चला कि एक मामला करीब 15 दिन पहले की है। वीडियो में लड़की के द्वारा बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया जा रहा है। लड़की आरोप लगाते हुए कहती है कि वह हर महीने की तरह पैसा निकालने के लिए यूको बैंक पहुंची थी। इस पर बैंक के पदाधिकारियों ने उसे हिजाब हटाने के बाद ही पैसे देने की बात कही। छात्रा का आरोप है कि वह पहले भी हिजाब में ही निकासी करने आती थी और उसे पैसा मिल जाता था। वीडियो में लड़की के पिता बैंक कर्मचारियों से जिरह कर रहे हैं। वह आरोप लगा रहे हैं कि उनसे हिजाब हटाने के लिए कहा गया।

Join Telegram

Join Whatsapp