loot in patna
loot in patna

राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक दवा व्‍यवसायी के कर्मचारी से करीब 10 लाख की लूट और उसके बाद भीड़ के हत्‍थे चढ़े लुटेरे की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई से लूट के आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पीएसीएच अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने लूट की कुछ रकम बरामद कर लेने का दावा किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र की जीएम रोड पर लुटेरों ने पिस्‍टल दिखाकर एक शख्‍स से करीब 10 लाख रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि यह शख्‍स पटना के श्‍याम फार्मा का कर्मचारी है। वह फार्मा के करीब 10 लाख रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान जीएम रोड पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपए लूटकर भागने लगे। इस वारदात को देखकर और शोर शराबा सुनकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया।

लोगों ने हाथ आए लुटेरों की जमकर पिटाई की फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। लुटेरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने उसे पीएमसीएच अस्‍पताल में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस ने लुटेरों से लूटी गई रकम बरामद कर लेने का दावा किया है। पीरबहोर के थानेदार रिजवान खान ने दावा किया कि अपराधियों के पास से कुछ रुपए बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।