doli-aur-arthi

जरा सोचिए कुछ ही दिन में जिस बेटी की शादी हो और एक निर्मम हादसे में उसके पिता का देहांत हो जाये। तब तो उस बेटी का हाल वही होता है काटो तो खुन नहीं। कुछ ऐसा ही हादसा औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव की है। जहां शनिवार रात करीब आठ बजे थ्रेसर मशीन (हब्बा-डब्बा) में सर फंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक 35 वर्षीय मजदूर अर्जुन भुईयां गांव के जयराम शर्मा के ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर मशीन में फसल काटने का काम करता था। वह शनिवार की रात रबी फसल काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका सर किसी तरह थ्रेसर मशीन में फंस गया। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आयी और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस काे इसकी सूचना दी गई।

17 अप्रैल को अर्जुन के बेटी की शादी थी। जिसकी तैयारी घर में चल रही थी। रिश्तेदार भी आने लगे थे। कार्ड भी लगभग बंट चुका था। अर्जुन मेहनत मजदूरी कर शादी के लिए और पैसे जुटा रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। घर में चल रही खुशी की तैयारी के बीच मातम पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही कासमा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join Telegram

Whatsapp