RAIN ALERTS
RAIN ALERTS

दो दिन पहले तक भयंकर उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार में अचानक मौसम ने करवट ली है। दरअसल बंगाल की खाड़ी से से उठा चक्रवात अब ओडिशा से गुज़र रहा है जिसका असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में मंगलवार को रुक रुक कर बारिश हुई। ऐसी स्थिति बुधवार तक रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिको की माने तो यह चक्रवात छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश जाकर कमज़ोर पड़ कर खत्म हो जाएगा।

राजधानी पटना में मंगलवार को पुरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही जिस कारण से लोगों उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर में कीचड़ फैलने से लोगों की परेशानियां बढ़ गयी। इसी बीच पटना में मौसम खराब होने की वजह से बेंगलुरु से पटना आ रहे विमान को वाराणसी डाइवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर 02:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करना था। समयनुसार यह विमान पटना पहुंच गई थी लेकिन वहां विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण इसे वाराणसी डाइवर्ट कर दिया गया। बाद में विसिबिल्टी सामान्य होने के बाद 04:30 बजे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। 05:30 बजे यह विमान पटना एयरपोर्ट पंहुचा। इस वजह से यात्रिओं को 3 घंटे इंतज़ार करना पड़ा हालांकि विमान कंपनी के द्वारा यात्रिओं के नाश्ते का प्रबंध किया गया था।

बदले मौसम के कारण किसानो को भी फायदा हुआ। आत्मा के परियोजना निदेशक श्याम बिहारी सिंह ने कहा धान की फसल के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। धान की फसल की सिंचाई के लिए किसान इंतज़ार कर रहे थे इसी बीच मंगलवार को बारा होती रही। इससे अब किसानो की सिंचाई की लागत बच जाएगी। साथ ही मानसून की बारिश से धान की फसल भी अच्छी होगी। इस तरह की बारिश से धान की फसल में अच्छी वृद्धि होती है साथ ही पैदावार भी ठीक होता है।