voting in panchayat election
voting in panchayat election

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज बुधवार यानि 29 सितम्बर से शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में आज से 23161 पदों के लिए 6543 मतदान भवन में कुल 9886 केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार छह पदों के लिए लगभग 76279 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आज़माने वाले है।

इसमें भी ख़ास बात यह है कि कुल प्रत्याशियों में इस बार महिला प्रतिनिधि के दर ज़्यादा है, 40,168 प्रत्याशी महिला और 39111 प्रत्याशी पुरुष है। इस बार राज्य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोटिंग हो रही है। जिसमे दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू कर दी गई है। और चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक रोज़ाना शाम 5 बजे तक लोग अपनी मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी ख़बर मिली है कि दूसरे चरण के वोटिंग से पहले ही 3402 उम्मीदवार जित चुके है। वो भी इसलिए क्यूंकि उनके सीटों पर सिंगल नामांकन होने के चलते इन उम्मीदवारो को निर्विरोध चुन लिया गया है।

जिलावार इन प्रखंडों में होगी वोटिंग प्रक्रिया –

पटना: पालीगंज प्रखंड
बक्सर: राजपुर प्रखंड
रोहतास: रोहतास और नोहट्टा प्रखंड
नालंदा: थरथरी और गिरियक प्रखंड
कैमूर: दुर्गावती प्रखंड
भोजपुर: पीरो प्रखंड
गया: टिकारी और गुरारू प्रखंड
नवादा: कौआकोल प्रखंड
औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड
जहानाबाद: घोसी प्रखंड
अरवल: अरवल प्रखंड
सारण: मांझी प्रखंड
सीवान: सीवान सदर प्रखंड
गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड
वैशाली: हाजीपुर प्रखंड
मुजफ्फरपुर: मड़वन और सरैया प्रखंड
पूर्वी चंपारण: मधुबन, फेहारा और तेतरिया प्रखंड
पश्चिमी चंपारण: चनपटिया प्रखंड
सीतामढ़ी: चोरौत और नानपुर प्रखंड
दरभंगा: बेनीपर और अलीनगर प्रखंड
मधुबनी: पंडौल और रहिका प्रखंड
समस्तीपुर: ताजपुर, पूसा और समस्तीपुर प्रखंड
सुपौल: प्रतापगंज प्रखंड
सहरसा: कहरा प्रखंड
मधेपुरा: मधेपुरा प्रखंड
पूर्णिया: बनमनखी प्रखंड
कटिहार: कुरसेला, कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा प्रखंड
अररिया: भरगामा प्रखंड
बेगूसराय: भगवानपुर प्रखंड
खगड़िया: प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 17 और 18
मुंगेर: टेटियाबंबर प्रखंड
जमुई: अलीगंज
भागलपुर: जगदीशपुर प्रखंड
बांका: बांका प्रखंड